Advertisement
दिसंबर के पहले दिन से ही राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। सोमवार को कई इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हुई शुरुआती बर्फबारी के कारण नवंबर में भी ठंड अधिक रही और अब दिसंबर में यह रुख जारी है।
हवा की रफ्तार कम होने के कारण सोमवार को दिल्ली का प्रदूषण स्तर एक बार फिर ‘अति खराब’ श्रेणी में पहुंच गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, राजधानी का औसत AQI 304 रहा, जबकि बवाना में 447, वजीरपुर डिपो में 412 और आनंद विहार में 455 रिकॉर्ड किया गया। अगले तीन से चार दिनों तक दिल्लीवासियों को प्रदूषित हवा से राहत मिलने की संभावना नहीं है।
प्रदूषण और ठंड का असर जारी
दिल्लीवासियों को ठंड और गंभीर प्रदूषण दोनों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम और वायु गुणवत्ता दोनों ही अगले कुछ दिनों तक चुनौती बने रहेंगे। विशेषज्ञ लोगों को बाहर निकलते समय मास्क पहनने, धूल और धुआं से बचने और बच्चों एवं बुजुर्गों की विशेष देखभाल करने की सलाह दे रहे हैं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |