Advertisement
उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने अयोध्या में 52 एकड़ क्षेत्र में भव्य राम मंदिर संग्रहालय निर्माण का निर्णय लिया है। कैबिनेट बैठक में चर्चा के बाद इस परियोजना को औपचारिक मंजूरी दी गई। संग्रहालय का निर्माण टाटा संस की ओर से किया जाएगा। यह विशाल परिसर सनातन परंपरा, वेद-पुराण, प्राचीन भारतीय साहित्य और भारतीय मंदिर वास्तुकला की समृद्ध धरोहर को आधुनिक तरीके से प्रदर्शित करेगा।
माझा जमथरा क्षेत्र में होगा निर्माण
मंदिर संग्रहालय का निर्माण अयोध्या के माझा जमथरा क्षेत्र में 52 एकड़ जमीन पर प्रस्तावित है। यह संरचना डिजाइन, गुणवत्ता और सुविधाओं के स्तर पर अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करेगी। सरकार अयोध्या में लगातार विकास परियोजनाएं चला रही है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को भी बेहतर सुविधाएं मिल सकें। यह संग्रहालय क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा।
यह संग्रहालय नई पीढ़ियों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। यहां आने वाले लोग सनातन संस्कृति की मूल अवधारणाओं को सरल तरीके से समझ सकेंगे। संग्रहालय में वेद-पुराण, प्राचीन भारतीय साहित्य, मंदिर वास्तुकला और हिंदू सांस्कृतिक विरासत पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। परियोजना स्वीकृत होने के बाद निर्माण की औपचारिक प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। हाल ही में यहां धार्मिक ध्वजा फहराई गई, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फहराया था। ध्वज समकोण त्रिभुजाकार है, जिसकी ऊंचाई 10 फीट और लंबाई 20 फीट है। इस पर सूर्य का चित्र बना है, जो भगवान राम के तेज और पराक्रम का प्रतीक है, साथ ही ‘ॐ’ और कोविदार वृक्ष का चिह्न भी अंकित है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |