Advertisement
मध्य प्रदेश के बालाघाट में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद किया है। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, कम्युनिकेशन डिवाइस, दर्द निवारक इंजेक्शन, दवाइयाँ और दैनिक उपयोग की वस्तुएँ जब्त की गईं, जिन्हें नक्सलियों ने दो अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखा था।
जानकारी के अनुसार, किरनापुर क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली। सिरका, मोजाडेरा और अलीटोला के जंगलों में छिपाए गए डंप से दवाइयाँ, नक्सली साहित्य और कई जरूरी सामग्रियाँ बरामद हुईं। इसमें बीजीएल के 6 पैकेट, 11 लॉन्चर राउंड, 303 बोर के 9 जिंदा कारतूस, 12 बोर के 3 जिंदा और 9 खाली कारतूस शामिल हैं। इसके अलावा एक वायरलेस सेट, 4 एंड्रॉयड और 4 कीपैड मोबाइल फोन, 14 पेन ड्राइव, 17 मेमोरी कार्ड और 2 सिम कार्ड भी जब्त किए गए हैं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |