Advertisement
राजनांदगांव पुलिस ने दो बड़े साइबर ठगी गिरोहों का भंडाफोड़ करते हुए...हरियाणा और मध्य प्रदेश से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है...आपकों बता दें की ये आरोपी डिजिटल अरेस्ट और फर्जी शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करते थे...इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से कई दस्तावेज जब्त कर...आगे की जांच शुरू कर दी है...
जिले की साइबर सेल और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो बड़े साइबर ठगी गिरोहों का भंडाफोड़ हुआ है…..जिन्होंने एक बुजुर्ग महिला और एक युवा व्यापारी से ₹2 करोड़ से अधिक की राशि ठग ली थी…पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में चले अभियान में…तकनीकी विश्लेषण और बैंक मनी ट्रेल की मदद से गुरुग्राम, सीहोर और इंदौर से कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया….बता दें की पहला मामला 79 वर्षीय महिला के साथ हुआ था..जिसमें ‘डिजिटल अरेस्ट’ करके ₹79 लाख से अधिक की ठगी की गई थी...जबकि दूसरे मामले में एक युवा व्यापारी को फर्जी शेयर ट्रेडिंग वेबसाइट के ज़रिये....₹1.21 करोड़ का नुकसान पहुंचाया गया...आरोपी बैंक खातों की उपलब्धता कराकर कमीशन पर काम करते थे..साथ ही पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, चेक बुक, आधार, पैन कार्ड एवं 05 नग मोबाइल फोन जब्त किए हैं....
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |