Advertisement
कोलार कॉलोनी स्थित झुग्गी बस्ती में रहने वाले एक 10 वर्ष के मूक-बधिर बच्चे के साथ कुकर्म करने के आरोप में पुलिस ने उसके मामा को गिरफ्तार किया है।
चूना भट्टी पुलिस के मुताबिक बुधवार दोपहर बच्चा अपने घर के पास खड़ा था, तभी उसका मामा उसे बहलफुसला कर अपनी झुग्गी में ले गया। बच्चा काफी देर तक नहीं आया तो उसका पिता अपने साले की झुग्गी में पहुंचा। पिता ने बेटे के साथ अत्याचार होते देखा। पहले उन्होंने साले की जमकर पिटाई लगाई फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |