Advertisement
kएक बिल्डर ने अपने दोस्त के शॉपिंग कॉम्पलेक्स में बनीं आठ दुकानों का 2 करोड़ 54 लाख में सौदा कर लिया। एडवांश के तौर पर 35 लाख रुपए भी दिए। लेकिन बाद में शेष रकम देने से मुकर गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
शाहजहांबाद पुलिस के मुताबिक कोलार रोड पर रहने वाले बिल्डर अरविंदसिंह के दोस्त हरीश श्रीवास्तव ने पुराने शहर स्थित कुंदन नमकीन के पास शॉपिंग कॉम्पलेक्स बनाया है। सितंबर-17 अरविंद ने कॉम्पलेक्स की 8 दुकानों का सौदा करते हुए 35 लाख रुपए हरीश का दिए। साथ ही शेष राशि के अग्रिम चेक दिए। भरोसे में हरीश ने सभी दुकानों की रजिस्ट्री करा दी थी। लेकिन बाद में अरविंद द्वारा चेक में से तीन फर्जी निकले। इस बीच अरविंद ने दुकान की रजिस्ट्री बंधक रखकर डेढ़ करोड़ रुपए का लोन भी ले लिया। हरीश ने कई बार अरविंद से रुपए मांगे,लेकिन उसने कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया। अंततः हरीश ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज करा दी। जांच के बाद पुलिस ने अरविंद के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |