Advertisement
कोलार इलाके में दानिश कुंज निवासी राजेश कुमार गोगे के घर के सामने खड़ी कार से बदमाश एक बैग चोरी कर ले गया। बैग में पचास हजार रुपए थे। घटना एक जुलाई की सुबह करीब ग्यारह बजे की बताई गई है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
इधर, टीटीनगर में मेजर नानके पेट्रोल पंप के पास रविंद्र सिंह की स्कूटी पर रखा बैग चोरी चला गया। उसमें एक लैपटॉप और चार्जर रखा हुआ था। घटना 29 जून की रात की बताई गई है।
इधर, कमला नगर इलाके में गीतांजलि कॉम्प्लेक्स में रहने वाले विवेक की कार की बैटरी कीमत तीन हजार और नेहरू नगर निवासी संजय सेन की साइकल चोरी चली गई। साइकल की कीमत चार हजार बताई गई है।
वहीं बागसेवनिया के दीक्षा नगर में आदित्य भागुर का लोहे का बंडल चोरी चला गया। उसकी कीमत दस हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने इस मामले में कमल और उसके साथी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |