Advertisement
मुंबई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर उनके जीवन पर आधारित नई बायोपिक फिल्म 'मां वंदे' का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है। इस पोस्टर में मलयालम सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता उन्नी मुकुंदन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गेटअप में एक अनुबंध पर हस्ताक्षर करते दिखाई दे रहे हैं।
फिल्म 'मां वंदे' मोदी के व्यक्तिगत और राजनीतिक जीवन की महत्वपूर्ण झलकियों को बड़े पर्दे पर उतारेगी। फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने जा रहे मलयालम सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता उन्नी मुकुंदन अपने दमदार अभिनय और गहरी अभिव्यक्ति के लिए जाने जाते हैं। वह मोदी जैसे करिश्माई नेता का किरदार निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मुकुंदन इस रोल को लेकर बेहद उत्साहित हैं और उन्होंने अपने लुक और बॉडी लैंग्वेज पर काम करना भी शुरू कर दिया है।
फिल्म को पैन-इंडिया लेवल पर रिलीज़ करने की योजना है। इसे आप हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में देख पाएंगे। खास बात यह है कि मेकर्स ने इसे अंग्रेजी भाषा में भी बनाने का फैसला किया है, ताकि अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक मोदी की कहानी पहुंच सके। इस तरह यह फिल्म भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए खास मायने रखेगी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |