Advertisement
उज्जैन । मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार सुबह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दाे वरिष्ठ नेता बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे। बैतूल के विधायक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपने जन्मदिन पर बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया जबकि राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल भस्म आरती में शामिल हुए।
दाेनाें नेताओं ने भगवान का पूजन अर्चन कर नंदी हॉल से बाबा महाकाल के दर्शन किए। मंदिर समिति की ओर से प्रभारी मंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को भगवान महाकाल का दुपट्टा और प्रसाद भेंट किया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |