Advertisement
उज्जैन । उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार काे योग गुरु बाबा रामदेव दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह में पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया। यहां पुजारी यश गुरु ने बाबा रामदेव का पूजन अर्चन करवाया। गर्भगृह में शिवलिंग पर मंत्र उच्चारण के साथ जल चढ़ाया। इसके बाद वे नन्दी हाल बैठकर शिव आराधना में लीन नजर आए। इस दौरान पुजारियों ने मंत्र उच्चारण किया।
गाैरतलब है कि मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकाल के दर्शन के लिए रोजाना भक्तों का मेला लगा रहता है। आम लोगों से लेकर वीआईपी श्रद्धालुओं का मंदिर में आना लगातार जारी है। चाहे बॉलीवुड के कलाकार हाे, खेल जगत के सितारे और बड़े-बड़े राजनेता अक्सर बाबा महाकाल के दर्शन करने श्रीमहाकालेश्वर मंदिर पहुंचते रहते हैं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |