Advertisement
एमपी नगर में एक हेथवे केवल नेटवर्क कंपनी ने अपने 11 लोकल केवल आपरेटर्स के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज कराया है। कंपनी का आरोप है कि इन सभी ने उनके सेटटॉप बॉक्स लेकर वापस नहीं किए। इनकी संख्या करीब 5600 है, जिनकी रकम 90 लाख के करीब बताई है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपित में एक पूर्व पार्षद के पति भी शामिल हैं।
एमपी नगर पुलिस के अनुसार शाहपुरा निवासी धमेंद्र सिंह हैथवे कंपनी में अफसर हैं। उन्होंने पुलिस में करीब ढाई माह पूर्व शिकायत की थी कि अरेरा कॉलोनी निवासी केवल आपरेटर सुनील बाखरू मनोज, अनिल, धीरज, आरती , चंदूलाल , सुरेश, मुकेश, कंचन, शनि और ज्योति लोकल केवल आपरेटर हैं। कंपनी की सेवाएं प्रदान करने इनसे शुल्क लेती थी। कंपनी द्वारा इन्हें सेटटॉप बॉक्स दिए थे। जो इन 11 एलसीओ ने वापस नहीं किए। इस दौरान कंपनी के नियमानुसार इन लोगों ने कंपनी की बाकाया राशि भी अदा नहीं की। एमपी नगर पुलिस ने शिकायत के बाद इन 11 एलसीओ पर अमानत में खयानत की एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपित सुनील बाखरू पूर्व पार्षद काजल बाखरू के पति हैं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |