Advertisement
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश की कृषि विकास दर के समान औद्योगिक विकास दर को आगे बढ़ाने के लिए के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है। इसी उद्देश्य से उद्योग व्यापार और निवेश गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश में क्षेत्रीय स्तर पर समिट आयोजित करने और देश-विदेश के प्रमुख औद्योगिक व्यापारिक केंद्रों से संपर्क का क्रम जारी है। यह बात मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने रविवार काे सूरत प्रस्थान से पहले मीडिया के लिए जारी संदेश में कही।
हमारी सरकार संवेदनशील भी है और सख़्त भी...बीते दिन आई आरओबी रिपोर्ट के आधार पर हमने कड़ी कार्रवाई की है, साथ ही अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि अपनी पूर्ण दक्षता से कार्य करे; किसी त्रुटि या लापरवाही पर हमारी सरकार किसी को नहीं छोड़ेगी। जो अधिकारी, कर्मचारी बेहतर कार्य करेंगे उन्हें हम पुरस्कृत भी करेंगे। हमारी सरकार गरीबों के प्रति संवेदनशील है, जो उनके लिए सदैव मददगार के रूप में खड़ी रहेगी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |