Advertisement
कोलार पुलिस स्टेशन में शादी का झांसा देकर एक विधवा महिला से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। हालाँकि घटना अशोकागार्डन क्षेत्र में हुई थी इसलिए इस मामले को अशोका गार्डन थाना भेजा गया है।
अशोकागार्डन पुलिस के मुताबिक मूलतः रायसेन की रहने वाली महिला के पति की मौत हो चुकी है। उसके दो बच्चे हैं। पति की मौत के बाद वह रायसेन में अपने मायके में जाकर रहने लगी। उसके घर पर कोलार रोड स्थित बीमा कुंज में रहने वाले आशीष राठौर नाम के युवक का आना-जाना था। पति की मौत के बाद आशीष ने महिला को साथ रखने का भरोसा दिलाया। उसकी बातों में आकर वह सेमरा में कमरा लेकर रहने लगी। आशीष शादी का झांसा देते हुए उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। लेकिन पिछले दिनों उसने महिला से दूरी बनाना शुरू कर दिया। महिला के जोर देने पर आशीष ने महिला से शादी करने के बारे में साफ मना कर दिया। महिला ने मामले की शिकायत कोलार थाने में की थी। इसके बाद डायरी अशोकागार्डन थाने पहुंची। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |