Advertisement
गुरुवार सुबह जिस समय घटना हुई जिला अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार के नीचे कई वाहन खड़े थे। लोगों की नियमित आवाजाही के दौरान अचानक छज्जा गिर पड़ा। जब जिला अस्पताल का मेन गेट गिरा, वहां सुरक्षाकर्मी और मरीजों के परिजन मौजूद थे, लेकिन, किसी को नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। घटना के बाद प्रशासन हरकत में आया और उसे ठीक करने की बात कही। अस्पताल के जीर्णोद्धार कार्य के तहत यह गेट हाल ही में बनाया गया था। इसके निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर पहले से सवाल उठ रहे थे। निर्माण के कुछ समय बाद ही गेट में दरारें दिख गई थीं।
सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने सुबह 11 बजे अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि छज्जे की निर्माण गुणवत्ता घटिया थी। सांसद ने मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। छज्जे का निर्माण अलग से कराया गया था। खराब निर्माण सामग्री के कारण यह हादसा हुआ। सांसद ने प्रशासन से विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी है। इस घटना ने अस्पताल प्रशासन और निर्माण एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सौभाग्य से इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |