Advertisement
भोपाल । राजधानी भोपाल में साेमवार दाेपहर काे एक युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। यहां भीषण गर्मी में एक नशे में धुत युवक टावर पर चढ़ गया। वह टावर की छोटी पर जाकर खड़ा हो गया। इसका वीडियो भी सामने आया है। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर मौजूद है। फिलहाल युवक को नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार घटना भारत टॉकीज चौराहे के पास की है। नशे की हालत में एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर की ऊंचाई लगभग 80 फीट है। वह टावर के छाेर पर जाकर खड़ा हो गया। जब लोगों की नजर उस पर पड़ी तो वे हैरान रह गए। करीब एक घंटे तक वह टावर पर चढ़ा रहा और वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन और पुलिस को दी गई। माैके पर पुलिस और नगर निगम की टीम पहुंची और युवक को रेस्क्यू किया। मंगलवारा थाना के टीआई अजय सोनी के मुताबिक, युवक सुलोचन के नशे में था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह कहां का रहने वाला है। पुलिस को उसके पास से सुलोचन बरामद हुआ है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |