Advertisement
शिवाजी नगर स्थित नूतन कॉलेज में पढ़ने वाली प्रथम वर्ष की छात्रा के छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी कॉलेज के गेट पर खड़ा था। हबीबगंज पुलिस के मुताबिक 19 वर्षीय युवती नूतन कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा है। छात्रा गुरुवार दोपहर को जैसे ही कॉलेज से बाहर निकली, रवि शाक्या नाम के युवक ने उसका रास्ता रोक लिया। वह उससे अश्लील बातें करते हुए छात्रा को उसकी बाइक पर बैठकर घूमने चलने की जिद करने लगा। इसके पहले भी वह छात्रा का पीछा कर चुका था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |