Advertisement
2 जनवरी की सुबह 11 नंबर बस स्टाप के पास सड़क हादसे में जख्मी हुई महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला को टक्कर मारकर भागे अज्ञात वाहन का पुलिस अभी तक पता नहीं लगा सकी है।
हबीबगंज पुलिस के अरियप्पा टाटके पत्नी प्रवीण टाटके(47) 7, सत्यम एस्टेट ई-8 अरेरा कॉलोनी में रहती थीं। वह एक निजी स्कूल में शिक्षिका थीं। 2 जनवरी की सुबह वह स्कूटी से अपने स्कूल जा रही थीं। उनके साथ उसी स्कूल में पढ़ने वाला उनका बेटा भी था। सुबह करीब 8ः15 बजे वह 11 नंबर स्टाप के पास से गुजर रही थीं,तभी अज्ञात चार पहिया वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी थी। इलाज के लिए वह तभी से अस्पताल में भर्ती थीं। इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह उनकी मौत हो गई।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |