Advertisement
तिरुमाला। आंध्र प्रदेश के एन मुख्यमंत्री चंद्रबाबू ने कहा कि तिरुपति बालाजी मंदिर की सात पहाड़ियां वेंकटेश्वर स्वामी के स्वामित्व में हैं और इन पहाड़ियों पर कोई भी अपवित्र कार्य नहीं होने देंगे। इन पहाड़ियों के आसपास कहीं भी व्यावसायीकरण नहीं होने दिया
जाएगा और तिरुमाला में सिर्फ हिन्दू ही मंदिर के प्रबंधन का काम करेंगे।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री चंद्रबाबू ने तिरुमाला में भगवान बालाजी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री ने यहां अपने पोता नारा देवांश का जन्मदिन मनाया। परिवार के सदस्यों के साथ भगवान वेंकटेश्वर की सेवा में भी भाग लिया। मुख्यमंत्री ने मंदिर के प्रशासन के साथ एक बैठक कर सुविधाओं की समीक्षा की। इससे पहले मुख्यमंत्री चंद्रबाबू का यहां पहुंचने पर तिरुमला तिरुपति देवस्थानम के अध्यक्ष बीआर नायडू ने पुजारियों व वेद पंडितों के साथ स्वागत किया। मुख्यमंत्री के परिजनों ने तारिगोंडा वेंगाम्बा सत्रम में अपने पोते देवांश के नाम पर अन्नदान का आयोजन किया। चंद्रबाबू और उनके परिजनों ने भक्तों को प्रसाद परोसा। मुख्यमंत्री ने एक दिन के अन्नदान का खर्चा के लिए लगभग 44 लाख रुपये दान दिया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |