Advertisement
राजगढ़ । राजगढ़ कोतवाली थाना पुलिस ने मंगलवार की रात मुखबिर की सूचना पर हाइवे स्थित ग्राम दंड जोड़ के समीप से घेराबंदी कर पिकअप वाहन को पकड़ा, तलाशने पर वाहन में 22 नग गीली सागौन की सिल्ली मिली, जिनकी कीमत 70 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके से वाहन चालक सहित दो युवकों को गिरफ्तार कर चोरी और वन उपज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु की।
थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती ने बुधवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर बीती रात हाइवे स्थित ग्राम दंड जोड़ के समीप से घेराबंदी कर पिकअप वाहन क्रमांक आरजे 17 जीए 9616 को पकड़ा, वाहन से 22 नग गीली सागौन की सिल्ली जब्त की गई वहीं मौके से वाहन चालक विष्णू(22) पुत्र रामलाल तंवर निवासी देहरा थाना राजगढ़ और गोरधन(39) पुत्र मथुरालाल तंवर निवासी दांगीपुरा राजस्थान को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से पांच लाख रुपए कीमती पिकअप वाहन व 70 हजार की सागौन की सिल्ली बरामद की। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस, धारा 26/52 भारतीय वन अधिनियम, 5/16 मप्र.वन उपज अधिनियम 1969 के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |