Advertisement
राजगढ़ । राष्ट्रीय राजमार्ग-46 पर कुरावर थाना क्षेत्र में ग्राम पीलूखेड़ी में ओसवाल फैक्ट्री के सामने तेज रफ्तार जेसीबी ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए भोपाल रेफर किया गया। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
पुलिस केे अनुसार बीती रात हाइवे स्थित औधौगिक क्षेत्र पीलूखेड़ी में ओसवाल फैक्ट्री के सामने तेज रफ्तार जेसीबी ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक मुकेश (25)पुत्र गोरेलाल बंजारा निवासी पीलूखेड़ी की मौके पर ही मौत हो गई वहीं बाइक सवार अजय (21)पुत्र मूलचंद बंजारा निवासी रायपुर थाना श्यामपुर जिला सीहोर गंभीर रुप से घायल हो गया,जिसे उपचार के लिए भोपाल रेफर किया गया। पुलिस ने जेसीबी चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |