Advertisement
रायसेन । रायसेन में रविवार शाम काे भीषण सड़क हादसा हाे गया। यहां यात्रियाें से भरे ऑटाे और बाइक की आमने सामने से टक्कर हाे गई। हादसे में सात लाेग घायल हुए हैं, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी काे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार घटना रविवार शाम पांच बजे भोपाल रोड पर दरगाह शरीफ के पास हुई। हाट बाजार से लौट रहे ऑटो की बाइक से सामने-सामने की टक्कर हुई। हादसे में ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। जिसमें सात लोग घायल हो गए। इसमें रुक्मणी, विशाल, अभिषेक, रामचरण, अभिलाष, मनोज और अमिताभ घायल हो गए। घायलों में दो बाइक सवार व्यक्ति भी है। घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल रायसेन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर घायलों की स्थिति पर नजर बनाए रखी है। थाना कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डॉक्टरों के मुताबिक घायलों में से तीन की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |