Advertisement
राजगढ़ । कुरावर थाना क्षेत्र के ग्राम मोईलीकला में बिजली बिल की बकाया राशि बसूलने गई विधुत टीम के साथ गांव के युवक ने गाली-गलौंज की, विरोध करने पर उसने कनिष्ठ अभियंता पर लाठी से हमला कर दिया साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। पुलिस ने शनिवार को आरोपित के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
पुलिस के अनुसार विधुत विभाग के कनिष्ठ अभियंता अजय बघेल ने बताया कि बीती शाम बिजली बिल की बकाया राशि बसूलने ग्राम मोइलीकला पहुंचे, जहां उपभोक्ता किस्मतखां पुत्र राशिदखां से बकाया राशि जमा करने की बात कही तो वह टीम में शामिल हरीवंश सूर्यवंशी, रामकेश मीणा, प्रभाकर नागर से गाली-गलौंज करने लगा, विरोध करने पर युवक ने जेई अजय बघेल पर लाठी से हमला कर दिया, जिन्हें मौजूद ग्रामीणों सहित टीम के सदस्यों ने बचाया। पुलिस ने जेई के रिपोर्ट पर आरोपित के खिलाफ धारा 132, 296, 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |