Advertisement
भोपाल । भाेपाल के भीम नगर में रहने वाले एक युवक ने शुक्रवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक मजदूरी करता था और शराब पीने का आदी था। वह आए दिन नशे में पत्नी से विवाद करता था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार राजू रजक पुत्र किशन रजक (38) भीम नगर सब्जी मंडी का रहने वाला था। वह मजदूरी का काम करता था और शराब पीने का आदी था। शुक्रवार रात राजू शराब पीकर घर लौटा था। नशे में पत्नी से विवाद हुआ। इसके बाद अपने कमरे में चले गए। देर रात पत्नी ने शव फंदे पर लटका देखा। पड़ोसियों की मदद से बॉडी को फंदे से उतारा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। परिवार में एक बेटी प्रियांशी और 11 साल का बेटा यश है। पत्नी नैनी भी घरों में काम करती हैं। पुलिस का कहना है कि घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों के डिटेल बयानों के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |