Advertisement
भाेपाल। राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल में एक बार फिर कर्मचारियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। गुरुवार सुबह से वार्ड बॉय और लैब टेक्नीशियन धरने पर बैठे हैं। दरअसल, हॉस्पिटल मैनेजमेंट 400 कर्मचारियों को हटाने की तैयारी में है। 50 से अधिक कर्मचारियों को इस महीने की 20 तारीख तक सेवा समाप्ति के लेटर दिए जा चुके हैं। जिसके खिलाफ अब प्रदर्शन शुरू हो गया है।
गुरुवार सुबह से ही हमीदिया अस्पताल में हड़ताल जारी है। कर्मचारी लगातार अस्पताल परिसर में नारेबाजी कर रहे हैं। हड़ताल में वार्ड बॉय और लैब टेक्नीशियन सहित अन्य कर्मचारी शामिल हैं। इसके चलते गुरुवार सुबह से ही हमीदिया अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही है। पिछले 10 -12 साल से पदस्थ कर्मचारियों को बाहर निकाला गया है। कर्मचारियों ने दलील देते हुए कहा कि 10 साल से यहीं पर पदस्थ हैं, अब कहां जाएंगे। सैलरी नहीं मिलने से कर्जा लेकर घर चलाना पड़ रहा है। पिछले 2 महीने की सैलरी नहीं मिलने को लेकर हमीदिया अस्पताल के आउटसोर्स कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |