Advertisement
मंडला । मंडला जिले के नेशनल हाईवे 30 अंतर्गत टिकरिया थाना क्षेत्र में रविवार सुबह तीन ट्रकों के आपस में भिड़ गए। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया है। सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस स्थानीय लाेगाें की मदद से जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है।
जानकारी अनुसार हादसा रविवार सुबह करीब सात बजे हुआ। एक ट्राला भारी मशीनरी को लोड कर जबलपुर की ओर से आ रहा था। कुडामैली में अचानक ब्रेक लगाने की वजह से ट्राला का चेसिस टूट गया। इसके बाद पीछे से आ रहे दो ट्रक एक के बाद एक भिड़ते चले गए। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। लेकिन हाइवे पर लंबाा जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते ही टिकरिया पुलिस मौके पर पहुंच कर जाम खुलवाने के प्रयास में जुट गई है। फिलहाल स्थानीय लोगों के सहयोग से वाहनों को मार्ग से हटा कर जाम खुलवाने के प्रयास किया जा रहा है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |