Advertisement
मध्य प्रदेश । केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन किये। उन्होंने भस्म आरती के पश्चात गर्भगृह की देहरी से सपत्नीक भगवान महाकाल का पूजन कर आशीर्वाद लिया। इस दाैरान केन्द्रीय मंत्री जाेशी ने भगवा रंग की पारंपरिक पोशाक पहनी थी।
पूजन कार्य पं. महेश पुजारी और पं. अर्पित पुजारी ने सम्पन्न कराया। पूजन के पश्चात केंद्रीय मंत्री जोशी का श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से आशीष दुबे ने भगवान महाकाल का प्रसाद और दुपट्टा भेंट कर सम्मान किया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |