Advertisement
मंडला। मंडला जिले के बम्हनी थाना क्षेत्र में कातामालगांव के पास शुक्रवार देर रात एक रेत से भरा डंपर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। टक्कर हाेने के बाद डंपर पलट गया। हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवाें काे पाेस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार घटना शुक्रवार देर रात करीब एक बजे ग्राम कातामाल की है। बम्हनी थाना प्रभारी ने बताया कि डंपर क्रमांक एमपी 49 जीडी 9087 ग्राम काता माल से रेत लोड कर नरसिंहपुर जाने के लिए निकला था। देर रात ट्रक अनियंत्रित हाेकर पेड़ से टकरा गया और पलट गया। तेज रफ्तार हाेने के कारण टक्कर इतनी भीषण थी कि डंपर का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हाे गया। हादसे में ड्राइवर दीपक (21) पुत्र गोपाल लोधी निवासी हेमरा जिला नरसिंहपुर और हेल्पर प्रमोद (24) पुत्र महासिंह वर्मा पिपरिया जिला छिंदवाड़ा की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पर पहुंची बम्हनी पुलिस ने शव को पाेस्टमार्टम के लिए बम्हनी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया है और मामले की जांच कर रही है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |