Advertisement
राजगढ़ । बोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम सेदरी में रहने वाली 23 वर्षीय महिला ने दो दोस्तों पर घर के सामने से अपहरण व इंदौर स्थित कमरे में बंधक बनाकर पांच दिन तक गलत काम करने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने शनिवार को मौके से फरार आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की। पुलिस के अनुसार ग्राम सेदरी निवासी 23 वर्षीय महिला ने बताया कि 30 नवंबर को घर के बाहर खड़ी थी तभी कार्तिक और सोम बाइक से पहंचे जो जबरन बाइक से बैठाकर इंदौर ले गए, जहां बंद कमरे में जान से मारने की धमकी देते हुए पांच दिन तक गलत काम किया। इसके बाद वह गांव के बाहर छोड़कर मौके से भाग गए। पुलिस ने प्रकरण में कार्तिक पुत्र कैलाश वर्मा निवासी गिंदोरी थाना खुजनेर और सोम नामक युवक के खिलाफ धारा 87, 127(3), 78, 64(2), 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |