Advertisement
राजगढ़ । कालीपीठ थाना क्षेत्र के ग्राम टांडीकला में रहने वाली 28 वर्षीय महिला ने शुक्रवार दोपहर घर के समीप लगे जामुन के पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की। पुलिस के अनुसार ग्राम टांडीकला निवासी ममताबाई (28) पत्नी रोशनलाल तंवर ने घर के समीप लगे जामुन के पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि मृतिका और उसका पति कुछ दिन पहले ही गुजरात से लौटकर गांव पहुंचे थे, एक सप्ताह पूर्व महिला के पति की सड़क हादसे में मौत हो गई थी और महिला ने तीन दिन पहले ही बच्ची को जन्म दिया था वहीं शनिवार को उसके पति का कार्यक्रम है। महिला ने किन हालातों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका वास्तविक कारण पता नही लग सका। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |