Advertisement
राजगढ़ । करनवास थाना क्षेत्र के गुजरीबे में निर्माणाधीन कुएं में गिरने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।
पुलिस के अनुसार बीती रात ग्राम गुजरीबे स्थित निर्माणाधीन कुएं में गिरने से रमेश (35) पुत्र बापूलाल जाटव की गंभीर चोटें लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि युवक स्वयं के निर्माणाधीन कुएं पर सोने के लिए गया था, तभी नींद में कुएं में जा गिरा और गंभीर चोटें लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |