Advertisement
राजगढ़ । शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र के ग्राम मोई में रहने वाले 16 वर्षीय बालक ने बुधवार अलसुबह निर्माणाधीन मकान में रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।
पुलिस के अनुसार ग्राम मोई निवासी सुमित(16) पुत्र लक्ष्मीनारायण जाटव ने निर्माणाधीन मकान में लगे बांस से रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। नाबालिग ने किन हालातों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका वास्तविक कारण पता नही लग सका। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |