Advertisement
राजगढ़ । सुठालिया थाना क्षेत्र के ग्राम महू में रहने वाली 23 वर्षीय महिला ने पति व सास पर दहेज की मांग को लेकर मानसिक व शारीरिक रुप से प्रताड़ित करने, विरोध पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रविवार को आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
पुलिस के अनुसार ग्राम महू निवासी 23 वर्षीय रानीबाई सुमन ने बताया कि पति कमलेश सुमन व सास गुड्डीबाई सुमन निवासी कुंभराज दहेज में दो लाख नकद, बाइक की मांग को लेकर पिछले कई माह से मानसिक रुप से प्रताड़ित कर रहे है, विरोध करने पर उन्होंने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 85, 296, 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |