Advertisement
राजगढ़ । राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर पचोर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह ग्राम पटाड़ियाधाकड़ जोड़ के समीप तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई, हादसे में कार सवार 24 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे 103 वाहन की मदद से जिन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।
पुलिस के अनुसार दिल्ली से उज्जैन जा रही तेज रफ्तार कार हाइवे स्थित ग्राम पटाड़ियाधाकड़ जोड़ के नजदीक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार कपिल (28)पुत्र राजपाल कंसाना निवासी धूतखेड़ी गाजियाबाद की मौके पर ही मौत हो गई वहीं योगेन्द्र (40) पुत्र गणेशसिंह निवासी ग्वालियर और रवि (31)पुत्र रामबाबू निवासी बिजनौर गंभीर रुप से घायल हो गए। बताया गया है कार सवार लोग दिल्ली से उज्जैन महाकाल दर्शन करने जा रहे थे तभी ग्राम पटाड़ियाधाकड़ जोड़ के नजदीक हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |