Advertisement
राजगढ़ । खुजनेर थाना क्षेत्र के ग्राम धतूरी में रहने वाली 21 वर्षीय महिला ने पति पर दहेज की मांग को लेकर मानसिक रुप से प्रताड़ित व मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपित पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
पुलिस के अनुसार ग्राम धतूरी निवासी 21 वर्षीय सुशीलाबाई बंजारा ने आरोप लगाया कि पति पंकज पुत्र मानसिंह बंजारा दहेज की मांग को लेकर मानसिक रुप से प्रताड़ित कर रहा है, विरोध करने पर आए दिन मारपीट करता है। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर आरोपित पति के खिलाफ धारा 85 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |