Advertisement
राजगढ़ । खुजनेर थाना क्षेत्र के ग्राम गोकुलपुरा मेें पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मुहंवाद हो गया, विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के साथ लाठी-फर्सी से मारपीट कर दी, जिसमें दोनों पक्ष के लोग घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को पांच के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
पुलिस के अनुसार ग्राम गोकुलपुरा निवासी हेमंत (45)पुत्र हीरालाल सौंधिया ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर गांव का दिलीप पुत्र नारायणसिंह सौंधिया और उसका साला हेमराज पुत्र वंशीलाल सौंधिया खेत पर आकर गाली-गलौंज करने लगे, विरोध करने पर उन्होंने लाठी से मारपीट की, जिससे सिर में गंभीर चोटें लगी साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। वहीं हेमराज (20) पुत्र वंशीलाल सौंधिया ने आरोप लगाया कि इसी बात को लेकर दरियावसिंह पुत्र हीरालाल सौंधिया, उसके भाई हेमंत और राहुल पुत्र हेमंत ने गालियां देते हुए फरियादी के जीजा दिलीप के साथ फर्सी से मारपीट की, जिससे गंभीर चोटें लगी। पुलिस ने दोनों पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ धारा 296, 115(2), 118(1), 351(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |