Advertisement
बस्तर आईजी सुंददराज पी. ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि 10 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गये हैं, मुठभेढ़ में शामिल सभी जवान सुरक्षित हैं। सर्च अभियान जारी है, विस्तृत जानकारी सर्च अभियान पूरा होने के बाद पृथक से जारी की जावेगी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नक्सली मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को मिली इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बस्तर क्षेत्र में विकास, शांति और नागरिकों की सुरक्षा उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बस्तर में शांति, विकास और प्रगति का दौर लौट चुका है, हम आगे भी इस दिशा में ठोस कदम उठाते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने सुरक्षा बलों को उनके अदम्य साहस और समर्पण के लिए बधाई दी और कहा कि छत्तीसगढ़ से नक्सलियों का सफाया निश्चित है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलियों के सफ़ाये के लक्ष्य की पूर्ति के लिए राज्य सरकार सुनियोजित तरीके से काम कर रही है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |