Advertisement
देवास/कन्नौद । जिले के कन्नाेद नगर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक युवक की गाेली मारकर हत्या कर दी गई। आराेपित बदमाश युवक के घर के पास ही घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही युवक सुबह दूध लेने के लिए डेयरी की ओर जा रहा था, तभी बदमाशाें ने वारदात काे अंजाम दिया। इसके बाद हमलावर मौके से भाग गया। युवक को लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच करके मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी अनुसार 45 वर्षीय निसार खान दूध लेने के लिए घर के समीप डेयरी पर जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाश ने उनके सीने में गोली मार दी और भाग निकला। लोगों की मदद से निसार को अस्पताल पहुंचाया गया तब तक सांसें टूट चुकी थीं। वारदात की सूचना मिलने पर टीआई तहजीब काजी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पूछताछ की, आसपास के स्थान को देखा गया। गोली किसने चलाई, वजह क्या रही यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस के अनुसार लेनदेन, रंजिश आदि बिंदुओं को लेकर जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जिस युवक की हत्या हुई वो सतवास रोड कन्नौद में डाक बंगला के सामने रहता था, वहीं पर उसकी मोटर वाइंडिंग की दुकान है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |