Advertisement
राजगढ़ । शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र के एक विधालय में पढ़ने वाली 15 वर्षीय दलित छात्रा ने ब्यावरा निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर गलत काम करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रविवार को मौके से फरार युवक के खिलाफ पाॅक्सो, एससीएसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।
पुलिस के अनुसार 15 वर्षीय दलित किशोरी ने बताया कि 14 नवंबर को ब्यावरा निवासी अंकित धनगर उसे शादी का झांसा देकर तुलसीनगर स्थित दोस्त के घर ले गया, जहां उसने जबरन गलत काम किया। इसके बाद अगले दिन शादी करने की बात कहकर मोहनुपरा डेम ले गया, जहां जाकर वह शादी करने से मुकर गया और अंजनीलाल मंदिर रोड़ पर छोड़कर चला गया, इससे पहले भी वह रास्ते में पीछा कर परेशान करता था। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मौके से फरार आरोपित के खिलाफ पाॅक्सो, एससीएसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |