Advertisement
मऊगंज । मऊगंज के नईगढ़ी गढ़ सड़क के किनारे शनिवार सुबह बेला गांव के पास खेत में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणाें की सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर हत्या और हादसा दाेनाें ही एंगल से जांच में जुटी है।
जानकारी अनुसार मृतक की पहचान बहुती थाना के संतोष प्रजापति (26) के रूप में हुई है। परिजनाें के अनुसार मृतक सेनुआ गांव में मांगलिक कार्यक्रम से लौटकर गढ़ जाने के निकला था। सुबह 9 बजे मृतक के मोबाइल से किसी ने फोन करके बताया कि उनका बेला गांव के पास एक्सीडेंट हो गया है जिसमें उनकी मृत्यु हो चुकी हैं। जिसके बाद नईगढ़ी थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस माैके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की स्थिति का पता चल पाएगा। मामले में थाना प्रभारी नईगढ़ी गोविंद लाल तिवारी ने कहा कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस की टीम ने शव कब्जे में ले लिया है। फिलहाल घटना को लेकर जांच जारी है। आगे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |