Advertisement
हरदा । इंदौर-बैतूल फोरलेन पर शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे मैजिक पलटने से एक महिला की मौत हो गई। महिला का छह महीने का बेटा गंभीर घायल हो गया। हादसा शहर के पास छोटी हरदा में हुआ। टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रतलाम के ताल तहसील का रहने वाला मेहरबान (35 साल) पुत्र भंवरनाथ अपनी पत्नी मुन्नीबाई (30 साल) व बुआ की दो बेटियों के अलावा गांव के कुछ लोगों के साथ रामपाल बाबा के सत्संग में बैतूल गया था। घर लौटते समय सभी हादसे का शिकार हो गए।
इस दुर्घटना में बसंती बाई नामक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका छह महीने का बेटा दीपक पुत्र जगदीश नाथ गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे भोपाल रेफर किया है। मुन्नी बाई और काली बाई घायल होने से जिला अस्पताल में इलाज जारी है। ऑटो में चार महिलाएं, चार पुरुष सहित आठ बच्चे सवार थे। चार लोगों को छोड़कर सभी लोग सुरक्षित हैं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |