Advertisement
राजगढ़ । कुरावर थाना क्षेत्र में ग्राम धनखेड़ी जोड़ के समीप तेज रफ्तार पिकअप से एक बाइक टकरा गई, हादसे में बाइक पर पीछे बैठे 24 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बाइक चालक को गंभीर चोटें लगी, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और पिकअप चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज किया।
पुलिस के अनुसार बीती रात ग्राम धनखेड़ी जोड़ के समीप तेज रफ्तार पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 39 जेड़ई 6137 से बाइक टकरा गई, हादसे में बाइक पर पीछे बैठा प्रदीप(24) पुत्र मायाराम हरिजन निवासी छापरी थाना कालापीपल उछलकर पिकअप वाहन के बोनट पर जा गिरा, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई वहीं बाइक चालक राहुल (22) पुत्र भागीरथ हरिजन निवासी रोसला थाना बोड़ा को गंभीर चोटें लगी, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया। बताया गया है कि दोनों युवक ग्राम छापरी से रोसला जा रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ धारा 281, 125(ए), 106(1) बीएनएस, एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |