Advertisement
राजगढ़ । नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम धामदौर में मंगलवार सुबह आंवला के पेड़ के नीचे पानी के गड्डे में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला, जो दो दिन पहले आंवला तोड़ने का बोलकर घर से निकला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।
पुलिस के अनुसार ग्राम धामदौर में आंवला के पेड़ के नीचे भरे पानी के गड्डे में 45 वर्षीय रामसिंह पुत्र छोटेलाल कुशवाह निवासी किशोरपुरा का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि व्यक्ति दो पहले आंवला तोड़ने का बोलकर घर से निकला था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |