Advertisement
भोपाल । राजधानी भाेपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात एक अज्ञात वाहन ने दाे पहिया सवाराें काे टक्कर मार दी। हादसे में टू व्हीलर सवार दाे छात्राें की माैत हाे गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर आसपास के सीसीटीवी खंगालना शुरू कर दिए हैं। साेमवार काे दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंपा गया है।
जानकारी अनुसार हादसा रविवार-सोमवार की दरमियानी रात 1 बजे हुआ। भावेश (23) पुत्र इंद्र कुमार संघानी निवासी जागृति कालोनी और आर्यन (24) पुत्र अनिल राय निवासी अशोका गार्डन दोनों युवक माता मंदिर चौराहे से अपनी टू व्हीलर से रोशन पुरा की तरफ जा रहे थे। इस दौरान किसी अज्ञात वाहन ने दोनों को प्लेटिनम प्लाजा चौराहे पर टक्कर मार दी। हादसे में आर्यन की मौके पर ही मौत हो गई थी। उसे 1250 अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आर्यन फिलहाल जॉब की तलाश कर रहा था। उसके पिता प्राइवेट जॉब करते हैं। वहीं भावेश को मौके से तुरंत हमीदिया लाया गया। यहां इलाज के दौरान एक घंटे बाद उसने दम तोड़ दिया। भावेश ब्रिटानिया कंपनी की गाड़ी चलाता था। उसके पिता भोपाल स्टेशन पर लक्की प्रोविजन स्टोर पर पर काम करते हैं। परिजनों के अनुसार दोनों दो पहिया वाहन एक्सिस 125 पर साथ ही घूमते थे। दोनों कहां गए थे इसका पता नहीं चला है। भावेश के पिता इंद्र कुमार संघानी ने बताया कि उन्हें टीटी नगर पुलिस ने रात करीब ढाई बजे घटना की सूचना दी। पुलिस के अनुसार मर्ग कायम कर आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |