Advertisement
राजगढ़ । राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर होमगार्ड कार्यालय के समीप तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी घायल हो गए, जिन्हें एम्बूलेंस वाहन की मदद से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
पुलिस के अनुसार हाइवे स्थित होमगार्ड कार्यालय के सामने तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार रामबाबू (35) पुत्र अमरसिंह वर्मा निवासी चाचाखेड़ी थाना सुठालिया और उसकी 30 वर्षीय पत्नी मंजूबाई वर्मा को गंभीर चोटें लगी, जिन्हें एम्बूलेंस वाहन की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ धारा 281, 125(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |