Advertisement
राजगढ़ । कुरावर थाना क्षेत्र के ग्राम छापरीकलां में शुक्रवार को जमीन को लेकर परिवारिक विवाद हो गया, विवाद बढ़ने पर परिवार की एक महिला और उसके दो बेटों ने रास्ता रोककर युवक पर लोहे की राॅड से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे युवक के सिर में गंभीर चोटें लगी। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
पुलिस के अनुसार ग्राम छापरीकलां निवासी कैलाशनारायण (40) पुत्र अवधनारायण देशवाली ने बताया जमीन को लेकर चल रहे विवाद पर परिवार की नर्मदाबाई पत्नी शिवनारायण देशवाली, उसके बेटे संजय और राजेश ने रास्ता रोककर मारपीट की, विरोध करने पर उन्होंने लोहे की राॅड से हमला कर दिया, जिससे सिर में गंभीर चोटें लगी। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(3), 126(2), 109 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |