Advertisement
सीधी । सीधी जिले के बहरी थाना अंतर्गत गांव बारी कोठार में मंगलवार सुबह 9 बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा गया। हादसे में ट्रैक्टर पर बैठे एक व्यक्ति की गंभीर चाेट लगने से ईलाज के दाैरान माैत हाे गई। जानकारी मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार जीवन लाल गुप्ता नाम का व्यक्ति ट्रैक्टर पर सवार हाेकर अपने घर से कुछ दूरी पर बहरी जा रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर दुर्घटना का शिकार हो गया और जीवन लाल गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके नाक, मुंह और पैर पर गंभीर चोटे आई। चोट आने के बाद उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया है। थाना प्रभारी राकेश बैंस ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |