Advertisement
बीमार मां का उपचार कराने जेके अस्पताल पहुंची एक युवती छेड़खानी का शिकार हो गई। उसके साथ अस्पताल के कर्मचारी ने शनिवार देर रात सोते समय अश्लील हरकत कर दी। इसकी शिकायत के बाद कोलार पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कोलार थाना टीआई कुंवर सिंह मुकाती ने बताया कि 21 वर्षीय युवती मंडीदीप की रहने वाली है। उसकी मां की कुछ दिनों से तबीयत खराब थी। उनका उपचार जेके अस्पताल में किया जा रहा है। युवती मां की देखभाल के लिए अक्सर अस्पताल में रात में रुकती थी। 29-30 जुलाई की दरमियानी रात युवती वार्ड के बाहर सो रही थी। रात करीब डेढ़ बजे अस्पताल के सफाई कर्मचारी संतोष कुमार ने युवती के साथ अश्लील हरकत कर दी। इससे युवती जाग गई और शोर मचाया। इसके बाद कर्मचारी भाग गया। जब घटना की सूचना अस्पताल प्रबंधन को मिली तो उन्होंने रात के समय ड्यूटी स्टाफ को बुलाया। पीड़िता ने आरोपी कर्मचारी को पहचान लिया। इधर, गौतम नगर थाना स्थित संजीव नगर में रहने वाली 20 वर्षीय युवती को उसके करीबी रिश्तेदार देवेंद्र ने छेड़ दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |