Advertisement
जबलपुर । कटंगी के थूहा पड़रिया ग्राम में बीए सेकंड ईयर के छात्र की संदिग्ध हालत में लाश मिली है। थूहा पड़रिया का रहने वाला अरुण सिंह प्रज्ञा कॉलेज कटंगी में पढ़ाई करता था। पिछले दस दिनों से बीती 1 अक्टूबर की तारीख से वह लापता था जिसकी गुमशुदगी की सूचना कटंगी थाने में दर्ज कराई गई थी। छात्र की लाश गांव के पास तालाब में मिली है बताया जाता है कि खाना खाने के बाद छात्र रोज रात को टहलने जाता था इसके बाद 1 तारीख को टहलने गया उसके बाद में वापस नहीं लौटा। परीजनों ने आसपास तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चला।तालाब से जब बदबू उठाना शुरू हुई तो जाकर लोगों ने देखा तो अरुण की लाश मिली है उसकी लाश छोटों के निशान भी बताई जा रहे हैं वही उसके पास रखा मोबाइल भी गायब है फिलहाल लास्ट का पोस्टमार्टम कराया गया है पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |