Advertisement
जबलपुर । तिलवारा थाना अंतर्गत बाइपास पर गढ़ा रेलवे स्टेशन के सामने एक तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल सवार परिवार को टक्कर मार दी। इस घटना में 5 साल की मासूम की मौके पर ही मौत हो गई,वही माता-पिता सहित 2 साल की मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के मुताबिक मोहन पटेल चौकीताल निवासी अपनी पत्नी दो बच्चियों के साथ घर से भेड़ाघाट के पास त्रिपुर सुंदरी मंदिर जाने के लिए निकला हुआ था तभी नागपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बस ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद पति-पत्नी सहित दो मासूम बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिसमें 5 वर्षीय मासूम बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद आरोपी बस चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए बस को जप्त कर लिया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |