Advertisement
भोपाल । राजधानी भाेपाल में ममता काे शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी मां ने अपनी दाे दिन की नवजात काे बाेरी में बंद कर सड़क किनारे फेंक दिया। राेने की आवाज सुनकर लाेगाें ने बाेरी खाेलकर देखा ताे उसमें बच्ची देखकर हैरान रह गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने बच्ची काे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
जानकारी अनुसार मामला भाेपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र के बाग उमराव दुल्हा इलाके का है। डीसीपी प्रियंका शुक्ला ने बताया, 'ऐशबाग के बाग उमराव दूल्हा इलाके में बुधवार सुबह लोगों ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी। आसपास देखा तो पीले रंग की बंद बोरी में हलचल दिखी। इसे खोला तो बच्ची दिखाई दी।' लाेगाें ने बच्ची काे बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची ऐशबाग पुलिस ने बच्ची को कस्टडी में लिया और कमला नेहरू अस्पताल भेजा। फिलहाल बच्ची की हालत स्थिर है। बच्ची की उम्र एक-दो दिन ही है। उसे डॉक्टरों ने ऑब्जर्वेशन में रखा है। कमला नेहरू अस्पताल के डॉक्टरों की टीम के मुताबिक, बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है। उसकी नाल भी नहीं कटी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |